फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आटो चालकों ने पुलिस व एआरटीओ के खिलाफ किया प्रदर्शन

आटो चालकों ने पुलिस व एआरटीओ के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 26 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
आटो चालकों ने पुलिस व एआरटीओ के खिलाफ किया प्रदर्शन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

महराजगंज। नगर के आटो के चालकों ने सोमवार को चेकिंग के नाम उत्पीड़न का आरोप लगाकर पुलिस व परिवहन विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला चिकित्सालय गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित चालकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वाहन चेकिंग में समानता लाने की मांग की।

प्रदर्शनकारी आटो चालकों का कहना है कि इन दिनों प्रतिदिन पुलिस व परिवहन विभाग के लोग चेकिंग कर रहे हैं, तथा चेकिंग के नाम पर चालकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। परिवहन विभाग के लोगों द्वारा आटो में तीन सवारी बैठाने का निर्देश दिया जा रहा है। आटो चालकों ने कहा कि एक तरफ आटो चालकों से नियमानुसार सवारी निर्धारित संख्या में सवारी बैठाने की नसीहत दे रहा है ,वहीं अन्य वाहन चालक मनमाना सवारी भर कर फर्राटे भर रहे हैं। ऐसे वाहनों पर पुलिस व परिवहन विभाग के लोगों की नजर नहीं हैं। जबकि ऐसे वाहन चालकों द्वारा खूब सवारियां बैठाकर कमाई की जा रही है। जबकि चेकिंग के नाम पर केवल आटो चालकों को ही परेशान किया जा रहा है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में आटो चालकों ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग के दौरान उन गाड़ियों का चालान किया जाना चाहिए जिनके पास का आवश्यक कागजात नहीं है, जिले के विभिन्न मार्गों पर कुछ बस, जीप, मैजिक बिना परमिट सड़क पर दौड़ रही इनके ऊपर पुलिस व परिवहन विभाग की नजर नहीं है। प्रदर्शन करने वाले आटो चालकों में अवधेश कुमार पांडेय, उमेश सहानी, फौजदार, चंद्रभान पासवान, सोनू कुमार तिवारी, वीरेंद्र प्रताप राय, हरिशंकर ,गिरजा शंकर, मुकेश पांडेय, राजू, सूर्यनाथ, रवींद्रनाथ त्रिपाठी, सोनू, राकेश कुमार एकरार, गिरजेश आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed