{"_id":"5a1abe924f1c1ba12d8b4c4b","slug":"131511702162-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के पुतले को फांसी पर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के पुतले को फांसी पर लटकाया
Updated Sun, 26 Nov 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सिसवां बाजार रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शन के दौरान पद्मावती फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला बनाकर फांसी पर लटका दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि फिल्म निर्माता ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है। लोगों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के किलों का इतिहास रोचक है। यहां के किलों की पहचान सिर्फ राजपूतों की बहादुरी को लेकर नहीं है बल्कि रानी पद्मावती के जीवन की कहानी, वीरता, त्याग व सम्मान को लेकर भी है। उन्होंने फिल्म निर्माता पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी दशा में इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चंद्रशेखर ऊर्फ लल्ले सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के लोग रानी पद्मावती के त्याग व सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने इस फिल्म का सिनेमा घरों में प्रदर्शन न करने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने संजय लीला भंसाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान रौनक सिंह, बलराम सिंह, पंकज सिंह, गौतम सिंह, नीरज सिंह, समरपाल सिंह, बलराम शाही, अभिषेक सिंह, शुभम सिंह, अतुल सिंह, धनंजय दूबे, सपन सिंह, अभय मणि, अजय शर्मा, विनय यादव, संदीप दूबे, विजय पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।