फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   भारतीय वायुसेना की साइकिल रैली का एसएसबी ने किया स्वागत

भारतीय वायुसेना की साइकिल रैली का एसएसबी ने किया स्वागत

Sat, 18 Nov 2017 05:38 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना की साइकिल रैली का एसएसबी ने किया स्वागत
महराजगंज। भारतीय वायुसेना गोरखपुर की समन्वय भाई चारा साइकिल रैली का सोनौली बॉर्डर पर पहुंचने पर एसएसबी के उप सेनानायक दिलीप कुमार झा ने स्वागत किया। इस दौरान एसएसबी और वायुसेना के अधिकारियों ने एक दूसरे को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन

सोनौली बॉर्डर से स्वागत के बाद साइकिल रैली गोरखपुर के लिए रवाना हुई। शनिवार की दोपहर गोरखपुर एयर फोर्स के कोर कमांडर अरुण मलिक (विशिष्ठ सेवा मेडल) के साथ एयर फोर्स के 20 अधिकारियों की साइकिल रैली भारत - नेपाल के सोनौली सरहद पर पहुंची। जहां एसएसबी के अधिकारियों ने उन सभी का भव्य स्वागत किया। एसएसबी की तरफ से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस दौरान एयर फोर्स के अधिकारियों ने भी एसएसबी के अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। पत्रकारों से बातचीत में कोर कमांडर अरुण मलिक ने कहा कि आमजन के प्रति वायुसेना की तरफ से भाईचारा का संदेश देने के लिए यह रैली आयोजित निकाली गई है। इस दौरान एसएसबी और वायुसेना के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed