{"_id":"5a1022ad4f1c1b9f678bc19e","slug":"131511006893-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय वायुसेना की साइकिल रैली का एसएसबी ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय वायुसेना की साइकिल रैली का एसएसबी ने किया स्वागत
Updated Sat, 18 Nov 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय वायुसेना गोरखपुर की समन्वय भाई चारा साइकिल रैली का सोनौली बॉर्डर पर पहुंचने पर एसएसबी के उप सेनानायक दिलीप कुमार झा ने स्वागत किया। इस दौरान एसएसबी और वायुसेना के अधिकारियों ने एक दूसरे को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
सोनौली बॉर्डर से स्वागत के बाद साइकिल रैली गोरखपुर के लिए रवाना हुई। शनिवार की दोपहर गोरखपुर एयर फोर्स के कोर कमांडर अरुण मलिक (विशिष्ठ सेवा मेडल) के साथ एयर फोर्स के 20 अधिकारियों की साइकिल रैली भारत - नेपाल के सोनौली सरहद पर पहुंची। जहां एसएसबी के अधिकारियों ने उन सभी का भव्य स्वागत किया। एसएसबी की तरफ से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस दौरान एयर फोर्स के अधिकारियों ने भी एसएसबी के अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। पत्रकारों से बातचीत में कोर कमांडर अरुण मलिक ने कहा कि आमजन के प्रति वायुसेना की तरफ से भाईचारा का संदेश देने के लिए यह रैली आयोजित निकाली गई है। इस दौरान एसएसबी और वायुसेना के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।