फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पांच सूत्री मांगो को लेकर डीएम दफ्तर के सामने भूख हडताल शुरू

पांच सूत्री मांगो को लेकर डीएम दफ्तर के सामने भूख हडताल शुरू

Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
पांच सूत्री मांगो को लेकर डीएम दफ्तर के सामने भूख हडताल शुरू
महराजगंज। पूर्वांचल को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर पूर्वांचल राज्य निर्माण मंच के पदाधिकारियों ने डीएम दफ्तर के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी। मंच के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

मंच के संयोजक लालधारी यादव ने कहा कि अलग राज्य का दर्जा मिले बिना पूर्वांचल का विकास नहीं होगा। महराजगंज जिला मुख्यालय को आज तक रेलवे से नहीं जोड़ा जाना जिले के लोगों के साथ नाइंसाफी है। तमाम राजनीतिक दलों ने वादे तो किए लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। इंसेफेलाइटीस से प्रभावित महराजगंज क्षेत्र के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधा का इंतजाम नहीं होना हैरानी की बात है। यही कारण है कि हर साल न जाने कितने मासूमों की मौत हो रही है। बाढ़ से बचाव के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। जब तबाही होती है तो बचाव के लिए हाय तौबा मचती है। जिले में तमाम सड़कें बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो चुकी है। महराजगंज-ठूठीबारी रोड का तो हाल बेहद खराब है। इस रोड से आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जल्द कराने की मांग की। भूख हड़ताल के समर्थन में जगदंबा शरण श्रीवास्तव, रामसमुझ तिवारी, चंद्रशेखर साहू, सुरेंद्र तिवारी, भोला जायसवाल, संजय त्रिपाठी, जितेंद्र अग्रवाल, नरसिंह प्रसाद, सुभाष चंद्र सैनी, राजेंद्र तिवारी, पुष्पा देवी, रुक्मिणी देवी, सुनीता यादव, शेषमणि गुप्ता आदि पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed