{"_id":"67e1b3b807002ccc46082994","slug":"129-crores-will-change-the-look-of-three-ponds-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-145364-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 1.29 करोड़ से तीन पोखरों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 1.29 करोड़ से तीन पोखरों की बदलेगी सूरत
Tue, 25 Mar 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर के कोर्ट वार्ड स्थित रामजानकी मंदिर के पास बौलिया पोखरी के साथ ही दो अन्य पोखरों का भी सुंदरीकरण होगा। इन तीनों पोखरा पर एक करोड़ 29 लाख 84 हजार रुपये खर्च होंगे। शासन से इसका डीपीआर भी स्वीकृत हो चुका है।
इन पोखरों पर सीढ़ियां, पाथ-वे, लाइट, बैठने का स्थान समेत अन्य सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके अलावा बौलिया पोखरी में फव्वारे भी लगवाए जाएंगे। इससे शहर के लोगों को सैर-सपाटा के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो जाएगा।
नगर पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत की ओर से कोर्ट वार्ड में रामजानकी मंदिर का सुंदरीकरण करने का कार्य प्रगति पर है। ऐसे में अब उक्त मंदिर के सामने बौलिया पोखरी का भी कायाकल्प होना है।
विज्ञापन
इस पर 52 लाख का डीपीआर बनकर तैयार हो गया था जो स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही कार्य कराया जाएगा। शहर के लोगों को यहां बैठने की व्यवस्था की जाएगी। आकर्षक पाथ-वे बनाने के साथ ही लाइट लगाकर पोखरे के किनारे सजाया जाएगा। पोखरी में फव्वारा भी लगाया जाएगा।
रात के समय यह आकर्षक दिखेगा। शहर के लोग खाली वक्त में यहां बैठ मनमोहक दृश्य का लुप्त उठा सकेंगे। वहीं सुबह-शाम टहलने के लिए आने वाले लोगों की सुविधा का ख्याल भी रखा गया है। दूसरी तरफ शहर के महाशय वार्ड में थाना गेट के बगल स्थित पोखरे का भी सुंदरीकरण किया जाएगा।
इसके लिए 38.99 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। इससे पोखरी का सुंदरीकरण कराया जाएगा। यहां सीढ़ियां, पाथ-वे, लाइट आदि की सुविधा होगी। इसी के साथ जिगनहवा वार्ड स्थित पोखरे का भी कायाकल्प कराया जाएगा। इसके लिए 38.85 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। यहां भी सीढ़ियां, पाथ-वे, लाइट आदि की सुविधा होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने बताया कि शहर में बुनियादी जरूरतों की बेहतर के लिए कार्ययोजना तैयार कर काम शुरू कर दिया गया है। कोर्ट मोहल्ले की बौलिया पोखरी काफी प्रसिद्ध है। वर्तमान समय में पोखरी के कुछ हिस्से का घाट अभी अधूरा है।
इसके साथ ही महाशय वार्ड में थाना गेट के सामने स्थित पोखरी और जिगनहवा वार्ड की पोखरी ठीक नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में सुंदरीकरण होने से यहां लोग कुछ वक्त गुजार सकेंगे।क