फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सात जनवरी से चलेगा सघन टीबी खोज अभियान

सात जनवरी से चलेगा सघन टीबी खोज अभियान

Sun, 06 Jan 2019 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
सात जनवरी से चलेगा सघन टीबी खोज अभियान
सात से चलेगा सघन टीबी खोज अभियान
विज्ञापन

विभाग की ओर से गठित की गईं 118 टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सघन टीबी खोज अभियान जिले में सात जनवरी से शुरू किया जाएगा। इसके लिए क्षय रोग विभाग की ओर से 118 टीमें गठित की गई हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीए लारी ने बताया कि सात से 17 जनवरी तक जिले में सघन टीबी खोज अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर टीबी के मरीजों की जानकारी लेंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए कुल 118 टीमें गठित की गई हैं। जो क्षय रोगियों को चिह्नित करेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले के सभी अधीक्षक, प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, प्रयोगशाला सहायक एवं विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर पांच टीमों पर एक सुपरवाइजर तथा ब्लॉक के सीएचसी अधीक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी जिले स्तर पर नोडल अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किसी को क्षय रोग का कोई लक्षण दिखाई दे तो वह टीम से संपर्क कर उपचार शुरू करा देें। जिला कार्यक्रम समन्वयक हरिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए टीमें घर-घर जांच करेंगी। संदिग्ध लोगों के बलगम की जांच की जाएगी। जांच में क्षय रोग मिलने पर इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed