फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मोबाइल एप के जरिए विद्यालय का प्रतिदिन निगरानी करने का निर्देश

मोबाइल एप के जरिए विद्यालय का प्रतिदिन निगरानी करने का निर्देश

Mon, 24 Dec 2018 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल एप के जरिए विद्यालय का प्रतिदिन निगरानी करने का निर्देश
मोबाइल एप के जरिए विद्यालयों की होगी निगरानी
विज्ञापन

बीएसए ने बीईओ और सह समन्वयकों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्ययूरो
महराजगंज। बीएसए जगदीश शुक्ला ने रविवार को खंड शिक्षा अधिकारियों व सह समन्वयकों के साथ राजकीय पुस्तकालय में बैठक की। इसमें स्कूलों की रंगाई पुताई एक सप्ताह में पूरा कराने व मोबाइल एप के माध्यम से प्रतिदिन पर्यवेक्षण करने के लिए निर्देश दिए।
उन्होंने बीआरसी की रंगाई पुताई एक सप्ताह में पूरी कराकर रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए। कहा कि बीआरसी पर इंटरनेट, कंप्यूटर, प्रिंटर क्रियाशील रखें। जांच के दौरान इंटरनेट, कंप्यूटर, प्रिंटर क्रियाशील न मिलने पर संबंधित बीईओ और सह समन्वयक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीआरसी सह समन्वयकों को मोबाइल एप के माध्यम से विद्यालयों का प्रतिदिन पर्यवेक्षण करने को कहा गया। साथ ही इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन बीएसए कार्यालय में भेजने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी धानी, सदर, निचलौल और पनियरा को स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का डाटा जल्द से जल्द फीड कराने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करते रहें। उन्होंने एबीएसए को अपनी निरीक्षण आख्या पोर्टल पर अपलोड करने की हिदायत दी। कहा कि मध्याह्न भोजन योजना के तहत डाटा फीडिंग का कार्य 28 दिसंबर तक पूरा कराएं। उन्होंने एक ही परिसर में संचालित जूनियर व प्राथमिक स्कूलों की सूचना जल्द से जल्द भेजने के निर्देश दिए। कहा कि जिन स्कूलों में आज तक रंगाई पुताई के कार्य नहीं हुए हैं, वह जल्द से जल्द यह कार्य पूरे कराएं। चेतावनी दी कि स्वच्छता के प्रति लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य पूरे होने पर उपभोग प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप पर 30 दिसंबर तक उपलब्ध कराने की हिदायत दी। बीएसए ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन को स्कूल में बालिकाओं को बेहतर शिक्षा दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही साफ सफाई व रंगाई पुताई का कार्य जल्द पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed