फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   शिवालयों पर चढ़ने लगा सावन का रंग

शिवालयों पर चढ़ने लगा सावन का रंग

Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
शिवालयों पर चढ़ने लगा सावन का रंग
सावन नजदीक आते देख शिवालयों में तैयारी शुरू
विज्ञापन

मंदिर कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अगले शनिवार से शुरू हो रहे सावन माह को लेकर नगर व ग्रामीण इलाकों में स्थित बड़े शिवालयों में साफ-सफाई के साथ ही अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर कमेटियों में शामिल लोग साफ-सफाई के साथ ही मंदिरों को सजाने में जुट गए हैं। उधर, पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी तेज कर दी गई है।
अर्जुन पांडेय ने बताया कि सावन का महीना पवित्र माना जाता है। इस पूरे महीने में भक्त भगवान शंकर का पूजन-अर्चन कर उन्हें प्रसन्न करने में लगे रहते हैं। इस महीने में पड़ने वाले सोमवार को काफी खास माना जाता है। पूरे सावन माह में सभी शिवालयों में भोर के पहर से ही घंटे बजने शुरू हो जाते हैं। शनिवार को सावन माह की शुरुआत होगी। इसे देखते हुए शहर सहित ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

ईटहियां शिव मंदिर में भी तैयारी की जा रही है। यहां पहुंचने वाली श्रद्धालुओं की भीड को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। वहीं मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी दुरुस्त कर दिया गया है। बीते दिनों एसडीएम निचलौल देवेंद्र कुमार ने मंदिर परिसर का जायजा लिया था। साथ ही व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिया था। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। शौचालय, पानी, बिजली समेत अन्य बुनियादी जरूरतों को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवा प्रतिनिधि के अनुसार रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर, वार्ड नंबर सात जायसवाल नगर स्थित शिव मंदिर के अलावा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर पकड़ी स्थित प्रसिद्ध बउरहवा बाबा शिव मंदिर, लगभग ढाई सौ वर्ष पुराने ग्राम सभा गेरमा स्थित बाबा भुवनेश्वर महराज के नाम से प्रसिद्ध शिव मंदिर, ग्राम सभा दुर्गवलिया के नहर पटरी पर स्थित शिव मंदिरों सहित अन्य शिवालयों में साफ-सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed