फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जंगल मे मिली लाश , हत्या की आशंका

जंगल मे मिली लाश , हत्या की आशंका

Mon, 20 Nov 2017 08:06 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
जंगल मे मिली लाश , हत्या की आशंका
महराजगंज। बरगदवां थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम मधवालियां रेंज के मनिकापुर बीट के जंगल में एक युवक की लाश पड़ा होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक खोजबीन के बाद शव वन चौकी के पूरब स्थित झाड़ियों से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

मधवालियां रेंज के मनिकापुर बीट के वन रक्षक पन्नेलाल चौहान ने सोमवार की शाम बरगदवां पुलिस को जंगल में शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जंगल में पहुंचकर शव की तलाश में जुट गई। काफी देर तक खोजबीन के बाद शाम को एक युवक का शव मनिकापुर वन चौकी के पूरब स्थित जंगली की झाड़ियों में मिला। मृतक के शरीर पर सफेद रंग की चेकदार शर्ट व नीले रंग का लोअर है। शव के पास काले रंग की साइकिल मिली है। युवक का उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई। शव से दुर्गंध आ रही थी। इससे शव वहां एक सप्ताह पूर्व से पड़ा होने की आशंका जताई गई। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। स्थानीय पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed