फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   12 lakh Jan Dhan accounts in the district, bank facility within five km radius

Maharajganj News: जिले में 12 लाख जनधन खाते, पांच किमी के दायरे में बैंक की सुविधा

Sat, 24 Feb 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 24 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
12 lakh Jan Dhan accounts in the district, bank facility within five km radius
महराजगंज। जिले में 12 लाख जनधन खाते खुले हैं। पांच किमी के दायरे में बैंक की सुविधा मिल रही है। 182 बैंक सुविधा है। वित्त विभाग की ओर से हर संभव सहूलियत दी जा रही है। जिले का वार्षिक क्रेडिट प्लान भी बढ़ा है। भारत संकल्प यात्रा के जरिए जन-जन तक सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

यें बातें केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चाैधरी ने शुक्रवार को मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में हुए सुधारों के बारे में बताया। कहा कि 3572 लाेगों को सात करोड़ का मुद्रा लोन दिया गया है। वन आधारित उद्योग के लिए जिले में बेहतर संभावनाएं हैं। 285 करोड़ का करीब 21000 केसीसी लोन हुआ है। चावल निर्यात की क्षमता जिले में बढ़ेगी। निवेश बढ़ने से जिले के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन

सचिव वित्तीय सहायता विवेक जोशी ने कहा कि बैंकों का एनपीओ आठ प्रतिशत पर आ गया है। बैंक लोन की गारंटी पीएम मोदी ने ली है। कारोबारियों को घबराने की जरूरत नहीं है। जन-जन को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 2014 के पहले देश की अर्थव्यवस्था ठीक नहीं थी, लेकिन अब दुनिया की पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था भारत की है। क्रेडिट आउट रिच कार्यक्रम के जरिए योजनाओं का लाभ दिया गया है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए वित्त मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा, नावार्ड के चेयरमैन, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, अनिल जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed