फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   12 Arrested in Nepal

नेपाल में जनमत पार्टी के उपाध्यक्ष सहित 12 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Tue, 04 Jan 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
12 Arrested in Nepal
नेपाल में जनमत पार्टी के उपाध्यक्ष सहित 12 कार्यकर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। रूपनदेही जिला पुलिस ने पिछले चार दिनों से सड़क जाम कर धरना -प्रदर्शन कर रहे जिला उपाध्यक्ष समेत जनमत पार्टी के 12 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
रूपनदेही पुलिस प्रवक्ता डीएसपी नवरत्न पौडेल ने बताया कि सभी को रूपनदेही जिले के बसंतपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में रूपनदेही जिला उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद यादव, कार्यकारी सदस्य विजय यादव, जिला सदस्य सुदीप चौधरी, रोहिणी पार्टी कमेटी के अध्यक्ष विष्णु चौधरी, राजकुमार कोईरी, प्रमोद गुप्ता, हीरामन हरिजन, राजेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, सुनील गुप्ता, राज प्रसाद वरौ, भरत कुमार यादव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी को गिरफ्तार कर जिला पुलिस कार्यालय में रखा गया है।
विज्ञापन

जनमत पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से भैरहवा-परासी रोड मार्ग और भैरहवा-लुंबिनी रोड मार्ग पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अनिश्चितकालीन बंद के कारण इन मार्गों पर चलने वाले वाहन प्रभावित हुए हैं। जनमत पार्टी के केंद्रीय सचिव भोपेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी पर चेतावनी दी है कि मंगलवार से जनपद बंद कराया जाएगा। अगर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया तो मंगलवार से सभी स्कूल बंद करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed