{"_id":"5caa3649bdec22140b20aa59","slug":"11554658889-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, करीब 50 एकड़ फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, करीब 50 एकड़ फसल राख
Sun, 07 Apr 2019 11:38 PM IST
राकेश पांडेय
Maharajganj
Maharajganj
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में रविवार को आगे लगने से घंटों तक तबाही मची थी। सिवान से गुजरे 33 हजार वोल्टेज की सप्लाई में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जानकारी मिलते ही पुलिस अग्निशमन वाहन के साथ पहुंची। लेकिन इसके पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। करीब 50 एकड़ से अधिक की फसल जलकर राख हो गई। वहीं ग्राम पंचायत झामट व पुरंदरपुर के सिवान में डंठल में लगी आग से देवपुर व गजपति के किसान भी परेशान रहे। ग्राम पंचायत एकमा के राजी टोला के पास से गुजरे 33 हजार की सप्लाई में शॉर्ट सर्किट होने से रविवार को अचानक ही सिवान में आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे बरगदवा मधुबनी, एकमा, पड़रहवा, हथियागढ़, राजी टोला व पतरिहवां के किसान सहम गये। राहगीरों व ग्रामीण सभी आगे बुझाने में जुट गए। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। रबिन, चुल्हाई, अकबाल, जान मोहम्मद, याकूब, सुभाष यादव, जमाल अहमद, मजबून निशा, ताहिर, जाहिद, जावेद, हकीकुल्लाह, रामचंद्र, नियामतुल्लाह, हकीकुल्लाह, जौहर अली, रुयाब, मोहम्मद जकी, अब्बास, डेबा, नजीबुल्लाह, नजीबुल आदि किसानों के 50 एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी। सूचना पाकर मौके पर उपजिलाधिकारी नौतनवा जसधीर सिंह, तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा व थानाध्यक्ष पुरंदरपुर दिलीप शुक्ला ने पीड़ितों को राहत व मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
गन्ने की खेत में लगी आग
ठूठीबारी। कोतवाली क्षेत्र के ठूठीबारी टोला मरचहवां निवासी राम हरख यादव का गांव के पूरब घोला नदी के पास गन्ने की खेती है। रविवार की दोपहर उनके गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई जिससे 70 डिस्मिल गन्ने की फसल राख हो गई। गांव के इरशाद, नीतीश, जगदीश, दिलीप, उमेश, सुरेश, दिनेश के अलावा तमाम लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
16 हजार नकदी समेत सामान राख
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर में शनिवार की रात में अचानक एक घर में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक घर के अंदर रखे 16 हजार नकदी समेत कपड़े व खाद्य सामग्री जलकर राख हो गया। ग्राम पंचायत बसंतपुर निवासी प्रहलाद के घर में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।