फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पीआरडी जवानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

पीआरडी जवानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 03 Jan 2019 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
पीआरडी जवानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
पीआरडी जवानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण गृह बनगढ़िया बृजमनगंज में तैनात आठ पीआरडी जवानों ने ड्यूटी से हटाए जाने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।

पीआरडी जवान शंकर, बेकारू प्रसाद ने कहा कि भंडारण गृह पर आठ पीआरडी जवान ड्यूटी करते हैं। उनकी 9 जून 2012 से यहां ड्यूटी लगाई जा रही है। उनका आरोप था कि भंडारण गृह के कुछ अधिकारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। भंडारण गृह के पास आये बंदरों को मारने के लिए कहते हैं। मना करने वह अपमान जनक भाषा का प्रयोग करते हैं। उनके द्वारा हर रोज इस बात की धमकी दी जाती है कि आदेश का अनुपालन न करने पर ड्यूटी से हटा दिया जाएगा। इस दौरान कामता प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, रामनेवास, अर्जुन प्रसाद, बहादुर प्रसाद गुप्ता, केशव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed