फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अपर एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

अपर एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
अपर एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
अपर एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पूर्वांचल राज्य निर्माण मंच की जिला इकाई का धरना बृहस्पतिवार को अपर एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया। संगठन के कार्यकर्ता समस्याओं के निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट पर सोमवार से धरना दे रहे थे। धरना के चौथे दिन बृहस्पतिवार को अपर एसडीएम पीपी अंजोर ने जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।
संगठन के जिला संयोजक लालधारी यादव ने कहा जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोडे़ जाने, शहर के चारो तरफ बाईपास बनवाने, जिला अस्पताल में इंसेफेलाइटिस वार्ड बनवाने सहित सात सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया जा रहा था। उन्होंने चेतावनी दी कि आश्वासन के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के जगदंबा श्रीवास्तव, रामसमुझ तिवारी, चंद्रशेखर साहू, जितेंद्र अग्रवाल, भोला जायसवाल, सुरेंद्र तिवारी, पुष्पा निषाद, संजय त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र सैनी, उमेश चंद्र मिश्रा, नरसिंह प्रसाद, प्रसाद राणा, राजेंद्र तिवारी, वीरेंद्र जायसवाल, लवकुश खरवार, रामदरस गौतम, इंद्रजीत गौतम, सुनीता देवी, बुद्धु प्रसाद, अनिरुद्ध गुप्ता, छेदी निषाद, मंगरू प्रसाद, विजयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed