{"_id":"5bdb4eb7bdec226933277803","slug":"11541099191-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से बच्चे की मौत, मां अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से बच्चे की मौत, मां अस्पताल में भर्ती
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत, मां अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव डोमा खास में बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे दरवाजे पर खेल रहा बच्चा विद्युत तार की चपेट में आ गया। इससे करंट लगने से बच्चे की मौके पर मौत हो गई जबकि बच्चे को बचाने गई मां करंट की चपेट में आने से अचेत होकर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने आननफानन में बच्चे की मां को निजी वाहन से इलाज के लिए सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि डोमा खास गांव निवासी देवेन्द्र के पुत्र कन्हैया (5) सुबह दरवाजे के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते दरवाजे के सामने जमीन पर गिरे कटे हुए एक विद्युत तार को पकड़ लिया। यह देख मां शीला देवी (34) दौड़कर अपने बेटे को बचाने के लिए आगे बढ़ीं। इस बीच बच्चे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि मां करंट की चपेट में अचेत होकर गिरकर घायल हो गईं। लोगों की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।