{"_id":"5b7c602b42c792465b688f41","slug":"11534877739-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 दुकानों से मिठाई, नमकीन, सरसों के तेल का लिए नमुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 दुकानों से मिठाई, नमकीन, सरसों के तेल का लिए नमुना
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ दुकानों से मिठाई, नमकीन, सरसो के तेल के नमूने लिए
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। डीएम के निर्देश पर बकरीद व रक्षा बंधन के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम जिले के विभिन्न चौराहे व कस्बों के कुल 9 दुकानों से मिठाई, नमकीन, सरसो के तेल आदि का नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार के समय में मिठाई और नमकीन की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानदारों की ओर से मिलावट की संभावना बढ़ जाती है। त्योहार को ध्यान में रखते हुए दो दिनों में बन्नी ढाला की चार दुकानों से खाद्य तेल, नमकीन, बरफी और पेड़ा के नमूने लिए गए। सिसवां बाजार के एक दुकान से लड्डू , निचलौल के तीन दुकान से सेवई बरफी और सरसो के तेल के नमूने लिए गए। गडौरा बाजार के एक दुकान से सेवई का नमूना लिया गया। जांच के समय कई दुकानों पर साफ-सफाई नहीं मिलने पर सुधार लाने की चेतावनी दी गई। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेषनरायण वर्मा, श्रीराम मौर्या आदि मौजूद रहे।