फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   व्यापारियों ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

व्यापारियों ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Mon, 21 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
कोठीभार। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर कमेटी के सदस्यों ने बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी। व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संरक्षक हरिराम भालोटिया व नगर अध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल के नेतृत्व में महामंत्री शैलेश अग्रवाल, गोपाल सोनी, शैलेश सुल्तानिया, राकेश दुबे, मोहम्मद खातिम, मंटू भालोटिया, कृष्णा अग्रवाल, अभिषेक सर्राफ, आशीष गाड़िया आदि ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र लक्ष्मीपुर भुजहवा, कर्जा, अमरूतिया गड़ौरा, बोदना, बकुल्डिहा, मैरी, चन्ना गुलरभार आदि गांवों में राहत सामग्री से भरा बैग सौंपा।
विज्ञापन

बचाव राहत कार्य में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
महराजगंज। बाढ़ पीडितों की मदद में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक में बाढ़ राहत कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सांसद पंकज चौधरी बाढ़ राहत का जायजा ले रहे हैं। पनियरा, सदर, सिसवा, निचलौल फरेंदा, नौतनवां क्षेत्र में पीड़ितों को राहत पहुंचाया गया। उन्होने बताया कि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, अंगद गुप्ता, सुभाष विश्वकर्मा, शेषनाथ सिंह, उमेश जायसवाल, वीरेंदर सिंह, रूपेश शर्मा, पूर्व प्रमुख निर्भय सिंह डोमरा जर्दी, तेनुअहियां, नरकटहा मुजुरी में राहत व बचाव कार्य में जूट हैं। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, कृष्ण गोपाल जायसवाल, ओम प्रकाश पटेल, परदेसी रविदास, अरुणेश शुक्ल, प्रदीप उपाध्याय आदि लोग चेहरी, जगपुर सलामत गढ़, व घुघली क्षेत्र के अहिरौली, मुडेरी चौबे आदि गांवों में राहत व बचाव कार्यों में जुटे हैं। फरेंदा क्षेत्र के बाद पीड़ितों को राहत पहुंचाने में विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि बृजमनगंज हरिश्चंद्र सोनकर, जिला मंत्री अश्विनी मधुर सिंह, नौतनवा क्षेत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, जिला मंत्री प्रदीप सिंह, राजेश यादव, बच्चू लाल चौरसिया, सिसवा विधान सभा क्षेत्र में विधायक प्रेम सागर पटेल, वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, चंदन गुप्त, पूर्व विधायक अवनींद्र नाथ द्विवेदी भी बढ़ राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


बाढ़ से धान की फसल बर्बाद, किसान परेशान
ठूठीबारी। बाढ़ से क्षेत्र के किसानों के धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। खेत में लगी पूंजी बर्बाद हो गई है। क्षेत्र में बाढ़ के पानी से ठूठीबारी,धरमौली, राजाबारी, टडहवां, रमजिता, नवडिहवां, धरमौली, तुर्कहिया, लोहरौली, गड़ौरा, जमुई, डिगही, बेलवा, नौनिया, माधवनगर, चटिया, बसंतपुर, भरवलियां, करदह, कड़ंजा, मैरी, बकुलडिहा, सुकरहर, लालपुर, चटियां, लक्ष्मीपुर खुर्द गांव जलमग्न हो गए थे। कई दिनों तक इन गांव समेत सीवान में जल जमाव होने से किसानों के खेत में लहलहा रहे धान की फसल पानी में डूब जाने से बर्बाद हो गई। इस संबंध में निचलौल एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने बताया की संबंधित क्षेत्र के हल्का लेखपाल की सर्वे रिपोर्ट पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed