{"_id":"5c55e9b8bdec2208b000f5df","slug":"111549134264-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर आशाओं ने सौपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर आशाओं ने सौपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा वर्करों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन
हर माह मानदेय दिए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में कर रहे आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। आशा कार्यकत्री एसोसिएशन ने शनिवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर एकत्र और यहां से जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंप कर आशा कार्यकर्ता फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रोत्साहन राशि की बजाय हर माह मानदेय दिए जाने आदि की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी भी दी।
जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता 21 जनवरी से आंदोलनरत हैं। उन्होंने सरकार पर उनकी मांगों के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाया। कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा की तरफ से मानदेय की व्यवस्था लागू किए जाने का वादा किया गया था लेकिन आशा कार्यकर्ताओं के लिए मानदेय की व्यवस्था अब तक लागू नहीं की गई। संगठन के सह संरक्षक राम संवारे ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए मानदेय की व्यवस्था लागू किए जाने की मांग की। साथ ही आशा संगिनी की भर्ती करने, कम से कम 18 हजार रुपये हर माह मानदेय देने आदि की भी मांग की। इस दौरान संगठन के जिला संयोजक जयराम भारती, प्रमोद श्रीवास्तव, राजू चौधरी, हिना पासवान, ज्ञानती, रीता तिवारी, सुनीता, विमला, सरस्वती, कालिंदी, साधना, पूनम आदि मौजूद रहीं।