{"_id":"5c2a7032bdec2256e517ee46","slug":"111546285106-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन हो रही गांव की परिसंपतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन हो रही गांव की परिसंपतियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन की जा रही ग्राम सभाओं की संपत्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत ग्रामसभाओं की संपत्तियों को ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे गांव में कराए गए कार्यों में पारदर्शिता आएगी। गांव में स्थित नाली, सड़क, खड़ंजा आदि ऑनलाइन किए जा रहे हैं। सदर व पनियरा ब्लॉक के कुछ गांवों की संपत्तियों की फोटो भी अपलोड की जा चुकी है।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायतों की संपत्तियों की जियो टैग फोटो अपलोड की जा रही है। जिला परियोजना प्रबंधक दिव्यांशु श्रीवास्तव ने बताया कि एम एक्सन साफ्ट पोर्टल पर फोटो अपलोड करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए प्रगणक को फोटो अपलोड करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनके द्वारा अपने एंड्रायड फोन में संबंधित पोर्टल पर ग्रामसभा में वर्ष 2016-17 से कराये गए विकास कार्यों, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भवनों व अन्य संपत्तियों को अपलोड किया जाएगा। अपर परियोजना प्रबंधक विशाल कुमार ने बताया कि फोटो अपलोडिंग के कार्य से पारदर्शिता आएगी और संपत्तियां भी पोर्टल पर अपडेट रहेंगी। उन्होंने बताया कि पनियरा ब्लॉक के पांच व सदर ब्लॉक के 26 ग्राम पंचायतों की संपत्तियों की फोटो अपलोड करने के कार्य पूरे हो गए हैं। जल्द ही जिले के सभी ग्राम पंचायतों की संपत्तियों की फोटो अपलोड करने के काम भी पूरे कर लिए जाएंगे।