फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   साढ़े चार करोड़ से बनेगा श्रीनगर ताल पर पुल

साढ़े चार करोड़ से बनेगा श्रीनगर ताल पर पुल

Mon, 17 Dec 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
साढ़े चार करोड़ से बनेगा श्रीनगर ताल पर पुल
साढ़े चार करोड़ से बनेगा श्रीनगर ताल पर पुल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। श्रीनगर ताल पर ध्वस्त हुए पुल की जगह अब नया पुल बनेगा। नए पुल के निर्माण के लिए 4.34 करोड़ रुपये की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है। पुल की लंबाई करीब 48 मीटर होगी। इस पुल के बने जाने से जहां करीब डेढ़ लाख की आबादी लाभान्वित होगी, वहीं फरेंदा तहसील क्षेत्र से लक्ष्मीपुर ब्लॉक मुख्यालय की दस किमी तथा नौतनवां की दूरी 25 किमी घट जाएगी।
श्रीनगर ताल पर वर्ष 1886 में लेहड़ा सैन्य छावनी तथा क्षेत्रीय किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 12 फाटक का एक बैराज तथा लोगों के आवागमन के लिए पुल का निर्माण कराया गया था। यह पुल कालांतर में जर्जर हो गया तथा साल भर पहले ध्वस्त हो गया। पुल ध्वस्त होने की वजह से क्षेत्रीय लोगों की लंबी दूरी तय कर गंतव्य तक जाने के लिए विवश होना पड़ता है। पुल ध्वस्त होने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने नए पुल के निर्माण के लिए कई बार आंदोलन किया, लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है। इस बीच पुल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की तरफ से श्रीनगर ताल पर नया पुल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रस्तावित की गई है। इसके तहत पुल की लंबाई 48 मीटर और चौड़ाई साढ़े सात मीटर होगी। पुल चार पिलर पर बनेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामनरेश, वीरेंद्र, महेश आदि ने बताया कि पुल बन जाने से इलाहाबास, श्रीनगर, कवलपुर, झामट, पुरंदरपुर, पोखरभिंडा, मैनहवां, बड़हारी, बेड़िहारी, जोनलपुरवा, सोनाबंदी, गोपालपुर, अहिरौली, बहदुरी बाजार, रसूलपुर, भैया पंडित, महुअवा राजा, खड़खोड़ा, धरैचा, धरैची, सेमरहना, सेमरहनी, लौकहा, लौकही, मरजादपुर, मंझरिया, लालपुर आदि गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। इसमें से कई गांवों के लोगों को लक्ष्मीपुर ब्लॉक मुख्यालय पर जाने में जहां 10 किमी. दूरी तय करनी पड़ेगी, वहीं नौतनवां तहसील मुख्यालय पर पहुंचने के लिए 25 किमी. कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे लोगों का धन एवं समय दोनों बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के सहायक अभियंता एके तिवारी ने बताया कि श्रीनगर ताल पर पुल बनाने के लिए 4.34 करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को प्रस्तावित की गई है। मंजूरी व धन मिलने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed