{"_id":"5bbcf7f4867a55284f47565b","slug":"111539110900-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले का आरोप लगा भाजपा सरकार के खिलाफ गरजे आप कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले का आरोप लगा भाजपा सरकार के खिलाफ गरजे आप कार्यकर्ता
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार के खिलाफ गरजे आप कार्यकर्ता
फोटो
सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर तीन सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राफेल डील में घोटाले का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। मोदी सरकार की आलोचना करने के बाद डीएम को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को हर मोर्च पर फेल बताते हुए जमकर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने 136 राफेल की डील को अचानक रद्द कर मात्र 36 राफेल की डील नए सिरे से की। जबकि वायुसेना ने 1636 राफेल की मांग की थी। 126 राफेल में से 108 राफेल भारत की लड़ाकू विमान बनाने का अनुभव रखने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में बनने थे। जिससे भारत के लोगों को रोजगार मिलता और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती। इस कंपनी ने सुखोई-30 जैसे लड़ाकू विमान बनाए हैं। इसके पास 70 साल से लड़ाकू विमान बनाने का अनुभव है। इसके बावजूद पुरानी प्रक्रिया को नष्ट कर 36 राफेल का टेंडर विमान बनाने में अनुभवहीन कंपनी को दे दिया गया। पूर्व की डील में एक राफेल की कीमत 540 करोड़ थी, लेकिन केंद्र सरकार ने उसी राफेल को नए सिरे से 1670 करोड़ में खरीदने की डील कर ली। पार्टी के कार्यकर्तायों की मांग है कि 540 करोड़ के एक राफेल 1670 करोड़ में क्यों खरीदा गया, राफेल का टेंडर लड़ाकू विमान बनाने का अनुभव रखने वाली कंपनी के बजाय दूसरी कम्पनी को क्यों दिया गया। पूरे मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई किया जाए। इस दौरान जिला सचिव केएम अग्रवाल, देवेंद्र कुमार, राम मिलन, जाहिद अली, रामसेवक गुप्ता, साबिर अली, मेवा, चुल्हाई प्रसाद, साकिर अली, कपिल राय, राजेश गुप्ता, राधेश्याम यादव जगरनाथ चौहान, गोविंद, राममिलन, देंवेद्र कुमार आदि मौजूद रहे।