{"_id":"5bbba7ee867a5528355380ab","slug":"111539024878-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीडन बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीडन बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्पीड़न बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला पदाधिकारियों की बैठक सदर तहसील सभागर की बैठक हुई। जिसमें संगठन की मजबूती व समस्याओं के निस्तारण की चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष गजेंद्र भारती ने कहा कि लेखपालों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में 110 लेखपालों की कमी है, लेकिन उनका भी कार्य कार्यरत लेखपालों से कराया जा रहा है। इतना ही नहीं, हर कार्य समय से पहले करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिससे संगठन आक्रोश है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त लेखपाल जिनकी वेतन वृद्धि जुलाई में हो जानी चाहिए वह आज तक नहीं हुआ है। केवल सदर तहसील के लेखपालों को वेतन वृद्धि का लाभ मिल रहा है। बाकी तहसील के लेखपालों को वेतन वृद्वि का लाभ नहीं दिया जा रहा है। अगर लेखपालों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक को सदर तहसील अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी, मंत्री इंद्र कैलाश, तहसील अध्यक्ष नौतनवां, फरेंदा और निचलौल, अलका सिंह, मनीष पटेल आदि मौजूद रहे।