{"_id":"5a1aabd24f1c1b3c3d8b9e74","slug":"111511697362-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत ----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत ----
Updated Sun, 26 Nov 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर में पेड़ पर चढ़ कर लकड़ी काटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा उदितपुर के पिपरौली निवासी चंद्रिका (50 ) रविवार को दिन में गांव के बगल में स्थित खेत में पेड़ पर चढ़ कर लकड़ी काट रहे थे। उसी दौरान बगल से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह झुलस गए। सूचना पाकर पहुंचे घर के लोग उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर घर के लोगों में कोहराम मच गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।