फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चंद्रशेखर हत्याकांड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

चंद्रशेखर हत्याकांड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Wed, 04 Oct 2017 06:03 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर हत्याकांड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
महराजगंज। पुलिस ने सिसवां के असमन छपरा के रहने वाले चंद्रशेखर मद्धेशिया हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। बुधवार को हत्या के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन दोनों के पास से पुलिस से एक बाइक, पिस्टल, कट्टा व चार कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक बिहार प्रांत का है जबकि दूूसरा कोठीभार थाना क्षेत्र के असमन छपरा का निवासी है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर मद्धेशिया की सिसवां कस्बे में 24 अगस्त की रात हत्या हो गई थी। पुलिस के लिए यह घटना चुनौती बनी हुई थी। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस की खूब किरकिरी हुई। घटना के कई दिन बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस कोठीभार थाना क्षेत्र के गुरली रमगढ़वा से कटहरी रोड पर डिग्री कॉलेज के पास बीती रात दबिश देने पहुंची। जब वहां पुलिस पहुंची तो एक बाइक सामने से आते हुए दिखी। जब रोकने का प्रयास किया तो पुलिस देख बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर बाइक को रोक लिया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक शख्स मौके का लाभ उठा कर भाग निकला। गिरफ्तार किए प्रहलाद पुत्र प्रसाद निवासी असमन छपरा थाना कोठीभार और असलम पुत्र झक्कड़ निवासी रूदलापुर थाना जागापट्टी पश्चिमी चंपारण बिहार के हैं। इन दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस को चकमा देकर भागने वाले का नाम इद्रीश पुत्र जोखू निवासी महेशरा थाना गोपलापुर जिला पश्चिमी चंपारण बिहार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी पशु तस्कर हैं। बीते 24 अगस्त की रात में पशु चोरी करने आए थे। गेरमा गांव के एक शख्स के नाम का जिक्र दोनों आरोपियों ने किया। बताया कि गेरमा से परतावल गए। वहां जमकर शराब पी। इसके बाद गोड़धोवां गांव में एक मित्र यहां गए। वहां से रात में घुघली आ गए। यहां से निकलने के लिए वाहन का इंतजार किया जा रहा था। इसी बीच एक बाइक पर दो लोग आते हुए दिखे। इन दोनों को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन बाइक नहीं रुकी। उनका पीछा करते हुए बाइक से सिसवां गए। यहां प्रेम चित्र मंदिर के सामने बाइक सवारों को जबरन रोका गया तो दोनों ने कालर पकड़ लिया। नोकझोंक के बीच पिस्टल निकाल कर फायर कर दिया। जिससे चंद्रशेखर की मौत हो गई। आरोपियों का कहना था कि मस्जिदिया ढाला होकर प्रहलाद के गांव असमन छपरा गए। यहां से बिहार भाग निकले। एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड के अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पकड़े गए दोनों लोगों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed