फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सरकार की मुफ्त यात्रा की सौगात का बहानो ने उठाया लाभ

सरकार की मुफ्त यात्रा की सौगात का बहानो ने उठाया लाभ

Tue, 08 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सरकार की मुफ्त यात्रा की सौगात का बहानो ने उठाया लाभ
महराजगंज। रक्षा बंधन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने में निचलौल डिपो फेल रहा। यात्री घंटों बस का इंतजार करते रहे लेकिन बस समय से नहीं मिली। सुबह 10 बजे तो बस मिल गई लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद बस नहीं मिली। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके पहले अगर कोई बस आई भी उसमें बैठने के लिए होड़ लग गई। भीड़ इतनी ज्यादा रही कि बैठने में परेशानी हुई। तमाम यात्री तो प्राइवेट वाहन से यात्रा करने को विवश हुए।
विज्ञापन

निचलौल डिपो में कुल 46 बसे है। इनमें चार बस अनुबंधित है। यही नहीं करीब 7 बस वर्कशाप की शोभा बढ़ाती हैं क्योंकि खराबी के कारण वह चलने योग्य नहीं रहती हैं। डिपो की कुछ बसें ऐसी है जो रास्ते में कहां रूक जाए कोई गांरटी नहीं है। सोमवार को स्टेशन परिसर में सुबह के वक्त तो बसों में काफी भीड़ दिखी। सरकार ने मुफ्त यात्रा की सौगात दी तो बहनों ने इसका भरपुर लाभ भी उठाया। 12 बजे तक स्टेशन पर बस मिलने में कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन एक बजे के बाद बस के इंतजार में लोगो को परेशान होना पड़ा। डिपो के एसआरएम राजेश कुमार ने बताया कि पर्व की वजह से भीड़ बढने के कारण थोड़ी दिक्कत हुई लेकिन पर्याप्त बसें लगा दी गई। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसका ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed