{"_id":"597249cd4f1c1baf3c8b49a2","slug":"111500662221-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसली ऋण मोचन योजना के लिए समिति गठीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसली ऋण मोचन योजना के लिए समिति गठीत
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शासन द्वारा प्रदेश के लघु एवं सीमांत कृषकों के उन्नयन एवं सतत विकास के लिए फसली ऋण मोचन योजना शुरू हुई है। इस योजना के तहत दायरे में आने वाले किसानों को ही लाभ मिलेगा। इसके लिए जिले में समिति का गठन किया गया है। यह बातें डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि समिति के सचिव सीडीओ, सह सचिव जिला कृषि अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, अपर जिला मजिस्ट्रेट, अग्रणी जिला प्रबंधक, सहायक निबंधक आयुक्त, सहकारी समितियां, महा प्रबंधक , सहकारी बैंक, सभी बैंकों के जिला समन्वयक, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी समिति के सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि फसली ऋण संबंधित डॉटा प्राप्त होने के बाद जिला स्तरीय समिति लघु एवं सिमांत किसान की अर्हता के लिए मानदंडों के अनुसार विचार विमर्श करेगी और निर्णय लेकर अंतिम सूची तैयार करेगी। समिति का सह सचिव डिजिटल हस्ताक्षर होगा। आवश्यक भुगतान आदेश संबंधित ऋण प्रदाता संस्था को निर्गत करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के वर्गीकरण के निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति उत्तरदायी होगा तथा कोई भी निर्णय योजना के मानदंडो के अनुसार जिला स्तरीय समिति द्वारा ही किया जाएगा।
कंट्रोल रूम की होगी स्थापना
महराजगंज। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले में फसली ऋण संबंधित शिकायत के निस्तारण के लिए तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द कंट्रोल रूम स्थापित कर लें।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम की होगी स्थापना
महराजगंज। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले में फसली ऋण संबंधित शिकायत के निस्तारण के लिए तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द कंट्रोल रूम स्थापित कर लें।
विज्ञापन