फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   108 and 102 ambulance services will be available to serve patients 24 hours a day

Maharajganj News: 24 घंटे मरीजों को सेवा देने के लिए उपलब्ध रहेंगी 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं

Thu, 31 Oct 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 31 Oct 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
108 and 102 ambulance services will be available to serve patients 24 hours a day
महराजगंज। जिले में दिवाली के अवसर पर 108 एवं 102 एम्बुलेंस अलर्ट मोड पर रहेंगी। एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज ने सभी एम्बुलेंसों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इमरजेंसी होने पर 24 घंटे सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति 108 नंबर पर कॉल करके एम्बुलेंस सेवा का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर अविनाश मिश्र ने बताया कि दिवाली पर मरीजों को तुरंत एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 108 सेवा की सभी एंबुलेंस मरीजों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगी। सभी एंबुलेंसों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। दिवाली पर आवश्यकता के मुताबिक पुलिस व प्रशासन के सहयोग से एम्बुलेंसों को ऐसी लोकेशन पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर लोगों को जल्दी सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन

जलने पर क्या करें
दिवाली पर पटाखों से या दीयों से जलने की दुर्घटनाएं होने का खतरा रहता है। दिवाली पर ढीले कपड़े पहनने से बचें। पटाखे छुड़ाने के दौरान पानी पास में रखें। पटाखों से जलने या अन्य कारण से जलने की स्थिति में जले हुए अंग पर सादा पानी या नल का पानी डालें। घाव को साफ रखें। किसी साफ कपड़े से जले हुए अंग को कवर करें। जले हुए अंग पर टूथपेस्ट, हल्दी, नमक या अन्य किसी भी वस्तु का लेप न करें। 108 एम्बुलेंस को कॉल करें और अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
इन समस्याओं के लिए डायल करें 108
-पटाखे से या अन्य कारण से जलने पर
-रोड एक्सीडेंट या किसी अन्य प्रकार की दुर्घटना होने पर
-दिल का दौरा या हार्ट अटैक होने पर
-तेज पेट दर्द, सांस लेने में तकलीफ होने पर
-अचानक बेहोश होने पर, बुखार होने पर
-कुत्ता, बंदर या अन्य जानवरों के काटने पर
-कहीं आग लगी हो और फायर बिग्रेड व एंबुलेंस की आवश्यकता हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed