फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10472 Disposal of suits

राष्ट्रीय लोक अदालत में 10472 वादों का निस्तारण

Sat, 11 Dec 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
10472 Disposal of suits
न्यायालय परिसर में लोक अदालत का उद्घाटन करते जिला जज जय प्रकाश तिवारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
राष्ट्रीय लोक अदालत में 10472 वादों का निस्तारण
विज्ञापन

महराजगंज। दीवानी न्यायालय महराजगंज, फरेंदा व कलेक्ट्रेट तथा तहसील न्यायालयों के परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश तिवारी ने किया। इसमें 10472 वादों का निस्तारण किया गया। बैंकों ने 1057 ऋण की वसूली से संबंधित प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया। 56,53,14,380 रुपये बैंकों ने नकद वसूला। 1716591678 रुपये का लोन सेटल किया गया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में 4,95,0000 रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाई गई। 270630 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूला गया। 8520647 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। परिवार न्यायालय ने 14 परिवारों का पुनर्मिलन कराया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश तिवारी ने एक वाद का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधीकरण ने 44 वादों का निस्तारण किया।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय हरिनाथ पांडेय ने 36 वादों का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम महेश कुमार कुशवाहा ने 56, अध्यक्ष, लोक अदालत के अध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने सात, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एससी/एसटी सुरेंद्र कुमार सिंह ने एक, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो ने पांच, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम ने 26 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वितीय ने 40, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय प्रथम ने एक वाद का निस्तारण कर 500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ श्रीवास्तव ने 612, सिविल जज अवर खंड ने 313 फोैजदारी वादों का निस्तारण किया। सिविल जज अवर खंड, फरेंदा ने 400, अपर सिविल जज अवर खंड कोर्ट संख्या-तीन महराजगंज ने 55, सिविल जज अवर खंड त्वरित न्यायालय कोर्ट संख्या-एक महराजगंज ने 23 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed