{"_id":"5cbf6873bdec22141c6e8828","slug":"101556047987-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के दूसरे दिन दो लोगों ने लिया पर्चा, एक ने किया दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के दूसरे दिन दो लोगों ने लिया पर्चा, एक ने किया दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन दो लोगों ने लिया पर्चा, एक ने दाखिल किया
सात लोगों ने लिया ट्रेजरी चालान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को जहां दो लोगों ने लोगों ने पर्चा लिया, वहीं भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी के बैनर तले पूर्व सैनिक मनोज राना ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल किया। चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए सात लोगों ने ट्रेजरी चालान फार्म और दो ने पर्चा लिया।
रिटर्निंग अफसर अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्त्रिस्या शुरू हो गई है। उन्होंने चुनाव में भागीदारी के इच्छुक लोगों से कहा है कि आवश्यक दस्तावेज लेकर आएं और नामांकन पत्र ले जाएं। सहायक रिटर्निंग अफसर/ उप जिलाधिकारी सत्यम मिश्रा ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन 7 लोगों ने ट्रेजरी चालान तथा दो लोगों ने नाम निर्देशन पत्र लिया, जबकि एक ने अपना पर्चा भी दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि नौतनवां निवासी भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी के मनोज कुमार राना ने मंगलवार को अपना पर्चा दाखिल किया, जबकि विजय कुमार कश्यप ने चार सेट व ग्राम जहदा निवासी पन्नेलाल ने दो सेट में पर्चा लिया है। जिन सात लोगों ने ट्रेजरी चालान फार्म लिए हैं, उनमें पीपीगंज गोरखपुर निवासी ओमप्रकाश (अभय समाज पार्टी), ग्राम बारातगाढ़ा निवासी शिवकुमारी (निर्दल), ग्राम महदेइयां निवासी सुमित (जनहित किसान पार्टी), ग्राम खोन्हौली निवासी गौरीशंकर गुप्ता, ग्राम ठूठीबारी निवासी पूनम किन्नर (राष्ट्रीय क्त्रसंतिकारी सेक्युलर मोर्चा पार्टी) तथा ग्राम जगदौर निवासी अनिल कुमार ने (निर्दल) शामिल हैं।
---------------------
सुरक्षा के प्रति प्रशासन सतर्क
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में सातवें चरण के मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। साहू जी महराज की मूर्ति के आगे न तो कोई निजी वाहन जा पा रहा है और बिना पास के कोई भी व्यक्ति सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के आगे नहीं जा पा रहा है। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है। समय-समय पर खुद जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान, एडीएम कुंज विहारी अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल व अन्य अधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जायजा भी लेते रहे।
विज्ञापन
------------------
बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे नामांकन करने
आकर्षण का केंद्र बने रहे मनोज राना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को पहला नामांकन पत्र दाखिल किया गया। भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी के बैनर तले पूर्व सैनिक मनोज राना ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के लिए अपने समर्थकों के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट जाते समय हर कोई उन्हें देख रहा था। उनके समर्थकों ने जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया।
मंगलवार को नौतनवां निवासी पूर्व सैनिक मनोज राना अपने समर्थकों के साथ जय जवान जय किसान का नारा लगाते हुए दो बैलगाड़ी से नगर भ्रमण करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। फूल-माला से सजे बैलगाड़ी से नामांकन दाखिल करने पहुंचे मनोज ने कहा कि वह किसान का बेटा हैं। देश की सीमा पर तैनात रहे हैं। सही मायने में उन्होंने ही जय जवान जय किसान के नारे को चरितार्थ किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में सेवानिवृत्त हुए। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।