{"_id":"5c816d10bdec2213e43a3e06","slug":"101551985936-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 घड़ियालय गंडक नदी टेल फाल पर छोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 घड़ियालय गंडक नदी टेल फाल पर छोड़ने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंडक नदी में 40 घड़ियाल छोड़ने की तैयारी
प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने दी अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। वन विभाग जल्द ही 40 घड़ियाल गंडक नदी के टेल फाल पर छोड़ेगा। इसके लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने जिले में तैनात अधिकारियों को अनुमति भी दे दी है। इससे पहले भी विभाग की ओर से 15 घड़ियाल गंडक नदी में छोडे़ गए थे।
प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि कुकरैल घड़ियाल प्रजनन केंद्र में वर्ष 2015 में जन्म लेने वाले तीन साल तक के 32 मादा और 8 नर घड़ियाल मंगवाने की तैयारी की जा रही है। ये घड़ियाल निचलौल रेंज के गंडक नदी के टेल फाल में छोडे़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 से 19 मार्च तक विभाग की ओर से जलीय जीवों के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसी बीच लखनऊ से घड़ियाल यहां लाकर नदी में छोड़ने की तैयारी भी की जा रही है। घड़ियाल छोड़ने के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव ने अनुमति दे दी है। घड़ियाल प्रजनन केंद्र के प्रभारी से वार्ता भी की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 15 घड़ियाल गंडक नदी में छोडे़ गए थे। उन्होंने बताया कि यह सारी कवायद पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए की जा रही है। दूरदराज से लोग दर्जीनियां ताल में मगरमच्छ और गंडक में घड़ियाल देखने आते हैं।