{"_id":"5bf2fb7abdec2269a92b74cb","slug":"101542650746-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में जूलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में जूलूस निकाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
nepal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज) । भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा में भारत की जेल में बंद रामपाल के अनुयायियों ने समर्थन में एक जुलूस निकाला। नेपाली जनता को भारत के संविधान के खिलाफ उकसाते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया।
इन दिनों नेपाल की जनता को कथा वाचक रामपाल के समर्थन में एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को रामपाल के अनुयायी सोनौली बॉर्डर से महज चार किलोमीटर की दूरी पर रूपनदेही जिले के भैरहवा में एक रैली निकाल कर नेपाल की जनता को उकसाते हुए भारत के संविधान को गलत बताया। घटना के बाद सरहद की भारतीय खुफिया एजेंसी सतर्क हो गईं हैं। रैली में स्थानीय लोगों के साथ रामपाल के समर्थक भी मौजूद रहे, जो नेपाल सरकार से रामपाल समेत सैकड़ों नेपाली नागरिकों की रिहाई की मांग कर रहे थे। रामपाल पर भारत में देशद्रोह जैसे दर्जनों मामलों में केस दर्ज है। इस सबंध में रूपनदेही जिले के पुलिस डीएसपी कुमुन्द डुंगेल ने बताया कि रामपाल के अनुयायियों ने रैली निकाली है।
विज्ञापन