{"_id":"5bd366c3bdec22693f5f5d92","slug":"101540581059-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल का एप्रोच धंसने से बना जानलेवा गड्ढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल का एप्रोच धंसने से बना जानलेवा गड्ढ़ा
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुल का एप्रोच धंसने से गड्ढा बना जानलेवा
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। ब्लॉक क्षेत्र के शेख फरेंदा तथा कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के बीच डंडा नदी की सहायक घघरवा नदी पर बने पुल का एप्रोच धंस जाने से वहां गड्ढा हो गया है। इससे हादसे की आशंका बढ़ गई है।
यह पुल शेख फरेंदा के करमहिया टोला व कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के मल्लाह टोला के बीच स्थित है। जिस पर करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन होता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल करीब आठ वर्ष पहले गन्ना विभाग की तरफ से बनवाया गया था। बरसात के मौसम में एप्रोच धंसना शरू हुआ था, जो धीरे-धीरे धंसता गया और अब वहां करीब 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। उन्होंने चिंता जताई कि इस समस्या की तरफ से कोई भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है जबकि गड्ढा हो जाने से हादसे की आशंका प्रबल हो गई है।