फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छह माह में पहुंचा 10 से 12 हजार बिजली बिल का मैसेज

छह माह में पहुंचा 10 से 12 हजार बिजली बिल का मैसेज

Mon, 08 Oct 2018 11:33 PM IST
maharajganj
maharajganj Updated Mon, 08 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
छह माह में पहुंचा 10 से 12 हजार बिजली बिल का मैसेज
डीएम को ज्ञापन देकर वापस आते वनटांगिया - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। वनटांगिया विकास समिति के जिला इकाई पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौपकर छह माह में 10 से 12 हजार बिजली के बिल का मैसेज मोबाइल पर पहुंचने का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं ने डीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


वनटांगिया विकास समिति के अध्यक्ष जयराम प्रसाद ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार जिले के 18 वनटांगिया गांव में बिजली निवास करने वाले लोगों को बिजली का कनेक्शन दिया गया है। लेकिन बिजली का बिल निधारित नहीं है। किसी का छह महीने का बिल 10 हजार तो किसी का 12 हजार रूपये भुगतान करने के लिए मोबाइल पर मैसेज जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तहर से बिजली का बिल लगेगा तो गरीबी में जीवन यापन करने वाले लोग कहा कि बिजली का बिल जमा करेंगे। ऐसी दशा में मामलेे की जांच होना जरूरी है। उन्होंनें कहा कि बिद्युत निगम की ओर से जब मोबाइल पर मैसेज मिलता है तो उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। उन्होंने मामलेे की जांच कराकर बिजली का बिल निर्धारित कराने और हर महीने बिजली का बिल जमा कराने की मांग की। इस मौके पर वनटांगिया समिति के रामदरश शर्मा, रामानंद शर्मा, अनिल, जयराम प्रसाद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed