{"_id":"5a12e1ca4f1c1b4c528b48fd","slug":"101511186890-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान बेटे का शव पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवान बेटे का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
Updated Mon, 20 Nov 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात हुए हादसे में बरगदवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव सोमवार को जब घर पहुंचा कोहराम मच गया। युवक की मौत से परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है।
बरगदवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी नीरज वर्मा (20 ) पुत्र दिलीप वर्मा रविवार की रात गांव के ही अफजल (17) के साथ नेपाल से लौटकर सोनौली कस्बा आए इसराक (28) को लेने गए थे। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। वे सोनौली कोतवाली के राष्ट्रीय राजमार्ग के महुअवां के समीप पहुंचे थे, तभी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। देर रात पुलिस को हादसे की सूचना मिलने पर तीनों घायल युवकों को नौतनवां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने नीरज वर्मा (20) निवासी पिपरा को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोमवार को सुबह नीरज का शव जब गांव आया तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने सोमवार महाव नाले के पास अंतिम संस्कार किया। नीरज पांच भाई - बहनों में दूसरे नंबर का था।