{"_id":"598a09cb4f1c1b00118b4661","slug":"101502218699-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारेबाजी कर छात्रों ने फूंका प्राचार्य का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारेबाजी कर छात्रों ने फूंका प्राचार्य का पुतला
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। प्राचार्य पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। अभद्र टिप्पणी से आहत छात्रनेता मसीउद्दीन सिद्दीकी के समर्थन में तमाम छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्राचार्य का पुतला जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया। छात्रोें ने प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्राचार्य ने छात्रों के आरोप को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि कॉलेज में अनुशासन बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है।
मंगलवार को पीजी कॉलेज में छात्रों ने प्राचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी ने प्राचार्य पर आरोप मढ़ा कि छात्र नेता को कॉलेज में अपमानित किया गया। छात्र हित की बात करने वाले छात्रनेता की आवाज को दबाने के लिए मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इतना नहीं, कालेज प्रशासन छात्र हित को लेकर गंभीर नहीं है। धमकी देकर दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। छात्र अविनाश ने कहा कि कॉलेज से प्राचार्य को हटाया नहीं गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वर्तमान में कालेज में बेहतर शैक्षिक माहौल का सृजन करने में कालेज प्रशासन फेल है। पुलिस से भी शिकायत की गई लेकिन वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर इस मामले में कोई कारगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। इस दौरान मसीउद्दीन सिद्दीकी, मंदीप, मदन यादव, गोपाल, अजय गौउ, दीपक द्विवेदी, आदित्य यादव, हिमांशु कुमार, अभय, रविशंकर आदि मौजूद रहे।