{"_id":"598a09c14f1c1bb8208b45bd","slug":"101502218689-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पर धनउगाही आरोप, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान पर धनउगाही आरोप, सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर सरकारी धन का गलत उपयोग करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को सदर तहसील के धनहां नायक रामुटोला के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने विकास कार्य के लिए आए धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया और जांच कर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीण संजय तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा मनरेगा और राज्यवित्त योजना के तहत गांव के विकास के लिए जो भी धन गया है। उनका मानक के अनुसार कार्य नहीं किया गया। इस धनराशी का ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी नें बंदर बाट किया है। इतना ही नहीं कागजों में खानापूर्ति कर धन को मनमाने तरीके से खर्च किया गया। इतना ही नहीं रासुधी के घर से नाली निर्णाण कार्य के लिए 90000 रुपए तक कार्य दिखाया गया है लेकिन कार्य हुआ नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई किया जाए। इस मौके पर गांव के सत्यनरान यादव, पिंटू यादव, कृपाल निषाद पप्मू यादव, राजेश, नागेंद्र, राकेश, पवन, राजू, शेषमणि, पप्पू, राम दूलारे सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
जांच की मांग, सौंप ज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश ने सदर एसडीएम देवेश गुप्ता को ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत हरपुर में परासखाड़ पुल से धनुआडीह पुल तक कलान नाला की बिना सफाई कराए धन निकालने की शिकायत पर अधिकारियों द्वारा गलत तरीके से रिपोर्ट तैयार की गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश ने एसडीएम से जांच कराने की मांग की है।