{"_id":"5952a9cb4f1c1ba44f8b4718","slug":"101498589643-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भाजपा ने दी साफ-सुथरी सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भाजपा ने दी साफ-सुथरी सरकार’
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। केंद्र की मोदी सरकार ने तीन वर्ष में साफ सुथरी सरकार दी है। किसी मंत्री सांसद पर किसी प्रकार के भ्रष्टाचार या घोटाले का आरोप नहीं लगा। बेदाग सरकार चली है। बीजेपी सरकार अब तक कि सबसे बेहतर सरकार साबित हुई है।
ये बातें सांसद पंकज चौधरी ने पनियरा बाजार में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित जन कल्याण सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कठोर कदम उठाया। वही विकास को गति दी गई। विकास कार्य आज सबके सामने है। सड़कों का काम तेज गति से चल रहा है। बिजली आपूर्ति भी सुधरी है। धीरे-धीरे हम 24 घंटे बिजली देने पर कार्य कर रहे है। पेयजल संकट को देखते हुए सरकार ओवरहेड टैंक से शुद्ध पेयजल देने जा रही है। हर गरीब जिसके पास रहने को छत नही उसे सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध करा रही है। हर घर में शौचालय हो जिससे तमाम बीमारियों से महिलाओं व बच्चों को मुक्ति मिल सके। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों का जीवनस्तर उठाने का कार्य किया जा रहा है। गरीबों की स्थिति सुधारने के लिए प्रधानमंत्री जन धन योजना शुरू की। गरीब व्यक्ति जो बीमारी में महंगा इलाज नहीं करा पाता था, अब सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है जिससे मरीज को सस्ती दवाइया मिलेंगी। इस दौरान पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।