{"_id":"6ab03d594d11fdba95052877","slug":"10-group-members-started-the-production-of-hygiene-products-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185537-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 10 समूह सदस्यों ने शुरू किया स्वच्छता उत्पादों का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 10 समूह सदस्यों ने शुरू किया स्वच्छता उत्पादों का उत्पादन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर स्वच्छता उत्पाद उपलब्ध कराने की पहल शुरू हुई है। विकास खंड सिसवा की ग्राम पंचायत मधवलिया में नारी शक्ति प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति से जुड़ी 10 समूह सदस्यों ने फिनाइल, टॉयलेट क्लीनर, फ्लोर क्लीनर और हैंडवॉश का उत्पादन शुरू किया है।
काव्या चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को स्वच्छता उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग और वितरण का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। रविवार को सामुदायिक भवन में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया बताई गई। इसके बाद महिलाओं से उत्पाद तैयार कराकर उत्पादन कार्य की शुरुआत कराई गई।
जिला मिशन प्रबंधक आजीविका अजय कुमार ने बताया कि स्वच्छता उत्पाद तैयार करने के लिए मधवलिया ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। इससे पहले 14 अगस्त को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें समिति से जुड़ी 10 समूह सदस्यों ने प्रतिभाग किया था। प्रशिक्षकों ने महिलाओं को स्वच्छता उत्पादों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उनकी निर्धारित मात्रा की जानकारी दी थी।