फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 crores to replace 13 roads

10 करोड़ से बदलेगी 13 सड़कों की सूरत

Wed, 10 Jan 2018 12:27 AM IST
महराजगंज (ब्यूूूराो)
महराजगंज (ब्यूूूराो) Updated Wed, 10 Jan 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
10 crores to replace 13 roads
road
महराजंगज। करीब दस करोड़ की लागत से जिले की 13 सड़कों की सूरत बदलेगी। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। सड़क निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत हो जाने से इन मार्गों पर रफ्तार बढ़ जाएगी। बताया जाता है कि लोक निर्माण विभाग जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों का कायाकल्प कराने के लिए कार्ययोजना तैयार कर लिया। सर्वाधिक क्षतिग्रस्त सड़कों में शुमार 13 सड़कों की मरम्मत कराने के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा तो तेरह सड़कों की सूरत बदलने की मंजूरी मिल गई है। जिन सड़कों की मरम्मत कराने की मंजूरी मिली है, उनमें बहरामपुर खास संपर्क मार्ग, बरगदवां अयोध्या संपर्क मार्ग, बनगाईं संपर्क मार्ग, करीमदादपुर संपर्क मार्ग, जंगल हथियागढ़ संपर्क मार्ग, विश्रामपुर संपर्क मार्ग, रसोइया संपर्क मार्ग के नाम है। इसी प्रकार पिपरा दरगाह संपर्क मार्ग, नसीराबाद संपर्क मार्ग, लालपुर कल्याणपुर संपर्क मार्ग, बृजमनगंज शाहाबाद संपर्क मार्ग, सहजनवां लौकहां मार्ग तथा बेनीगंज संपर्क मार्ग के नाम हैं।
विज्ञापन

अगर इन सड़कों की मरम्मत हो जाएगी तो न केवल राहगीरों की राह आसान होगी बल्कि वाहनों का रफ्तार भी बढं जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के सहायक अभियंता एके तिवारी ने बताया कि करीब दस करोड़ से 13 सड़कों की मरंमत कराने की मंजूरी मिल गई है। निविदा आमंत्रित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed