फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1.17 carore released to Khelkood

खेलकूद सामग्री के लिए विद्यालयों को भेजी गई 1.17 करोड़ की धनराशि

Mon, 27 Dec 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
1.17 carore released to Khelkood
खेलकूद सामग्री के लिए विद्यालयों को भेजी गई 1.17 करोड़ की धनराशि
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए 1.17 करोड़ की धनराशि को जारी किया गया है। 1046 प्राथमिक विद्यालयों को जहां पांच हजार की दर से धनराशि जारी हुआ है, वहीं 649 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को दस हजार की दर से धनराशि भेजी गई है।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में विद्यालयों में अध्ययनरत खिलाड़ियों को सुविधाजनक तरीके से खेल में बढ़ावा देने के लिए सामग्रियों को उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों को धनराशि भेज दी गई है। धनराशि के मिलने से खिलाड़ियों के लिए उनके जरुरत के मुताबिक सामग्रियों की खरीद होगी। जिले में 1046 प्राथमिक विद्यालयों को कुल 52 लाख 30 हजार तथा 649 कंपोजिट व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को 64 लाख 90 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जिले में खेलकूद सामग्री की उपलब्धता के लिए कुल 1695 विद्यालयों में 1.17 करोड़ की धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन

------------------------
नौतनवां ब्लॉक के सर्वाधिक 211 विद्यालयों में भेजी गई धनराशि
जिले में जिन 1695 विद्यालयों में धनराशि भेजी गई है उसमें से नौतनवा ब्लॉक के 211 विद्यालय, निचलौल के 180 विद्यालय, पनियरा के 157 विद्यालय, मिठौरा के 152 विद्यालय, घुघली में 151, सदर में 140, सिसवा में 128, परतावल में 130, धानी में 49, फरेंदा में 135, लक्ष्मीपुर में 142 व बृजमनगंज मे 120 विद्यालयों में धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed