फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   0007 Gang beats up bus driver

Maharajganj News: 0007 गैंग ने बस चालक को पीटा

Thu, 16 Jan 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 16 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
0007 Gang beats up bus driver
निचलौल। थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग स्थित सिरौली गांव के पास 0007 गैंग के गिरोह ने रोडवेज बस चालक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पर परिचालक की भी पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को तीन नामजद सहित 18 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कपरौली निवासी जवाहरलाल शर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह सरकारी रोडवेज बस चालक हैं। 13 जनवरी को बस लेकर गोरखपुर से ठूठीबारी जा रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे वह निचलौल सब्जी मंडी के पास पहुंचे थे। जहां पर बाजार का दिन होने के चलते काफी भीड़ लगी थी। इसी दौरान एक युवक तेज रफ्तार में बाइक लेकर अचानक बस के सामने आ गया, लेकिन उनकी सतर्कता के चलते बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
विज्ञापन

इसके बाद बाइक सवार अपशब्दों का बौछार करने लगा। विरोध करने पर उन्हें बस से नीचे खींचकर मारने पीटने लगा। लोगों ने बीच बचाव कराया। आरोपी 0007 गैंग का सदस्य बताते हुए गैंग के साथ मारने पीटने की धमकी देते हुए चला गया। भीड़ से निकलकर वह बस लेकर ठूठीबारी जाने लगे। बस चालक का आरोप है कि अभी वह सिरौली के पास पहुंचे थे। इसी बीच अचानक लगभग 12 से 15 की संख्या में लड़के बाइक से आ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कुछ समझने का प्रयास करते कि युवकों ने बाइक को बस के आगे खड़ी कर उन्हें नीचे खींचकर गिरा दिया और मारने पीटने लगे। जान लेने की नियत से कई बार गर्दन को मफलर से कसा, लेकिन कड़ी मशक्कत के चलते आरोपी उनकी जान लेने में असफल रहे। परिचालक राजेश कुमार निवासी बूढ़ाडिह ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दिए।

थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले में पीड़ित बस चालक की तहरीर पर आरोपी सहबान और फैज निवासी करमहिया, आदित्य सहानी निवासी डिगही के अलावा 12 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed