फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mahant tried to touch and grab girl

महंत ने छात्रा से की शर्मनाक हरकत

Sat, 21 Dec 2013 05:26 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 21 Dec 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
mahant tried to touch and grab girl

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर से वृंदावन पढ़ने आई छात्रा ने महंत पर गलत नियत से छूने और पकड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विरोध करने पर उसे मारपीट कर आश्रम से निकाल दिया गया। छात्रा के प्रार्थनापत्र पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

छात्रा पिछले वर्ष वृंदावन में पढ़ने के लिए आई थी। परिवार के एक परिचित के कहने पर वह श्याम कुटी स्थित सियारामधाम आश्रम में रहने लगी।

पढ़ें, बच्चे का सीना चीर के निकाल डाले सारे अंग

आरोप है कि महंत आए दिन छात्रा को छूने की कोशिश करता। पहले उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 18 दिसंबर को भी महंत ने उसे गलत नियत से छूने और पकड़ने का प्रयास किया।


छात्रा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बीस दिसंबर की सुबह उससे फिर मारपीट की गई और आश्रम से निकाल दिया गया।

पढ़ें, सहेली को ले गई घर तो भाई ने कर दिया रेप

छात्रा ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर महंत गौकर्णदास निवासी सियारामधाम आश्रम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed