फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow Highcourt News Gangster Sanjeev Maheshwari Jiva Shot Dead In Lucknow court

UP: 53 दिन में तीन गैंगस्टर्स की पुलिस सुरक्षा में हत्या, साजिश और कत्ल एक जैसा... पहले अतीक-अशरफ अब जीवा

Wed, 07 Jun 2023 07:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Jun 2023 07:29 PM IST
सार

Sanjeev Maheshwari Jeeva News: अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद इस गोलीकांड ने एक बार फिर यूपी की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। इन दोनों हत्याकांड को जिस तरह अंजाम दिया गया उसमें काफी कुछ बातें मिलती-जुलती हैं।

विज्ञापन
Lucknow Highcourt News Gangster Sanjeev Maheshwari Jiva Shot Dead In Lucknow court
संजीव माहेश्वरी जीवा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के करीब 53वें दिन कुख्यात मुख्तार अंसारी का करीबी गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की लखनऊ की अदालत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद इस गोलीकांड ने एक बार फिर यूपी की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। इन दोनों हत्याकांड को जिस तरह अंजाम दिया गया उसमें कुछ बातें काफी मिलती-जुलती हैं। पहली माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ को पुलिस सुरक्षा में कैमरे के सामने गोलियां मारी गईं थी, जीवा को भी उसी अंदाज में पुलिस सुरक्षा में गोली मारी गईं। दूसरी अतीक और अशरफ हत्याकांड में हमलावर पत्रकार के वेश में आए थे। जबिक गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी को मारने वाले हमलावर वकीलों के वेश में आए।

विज्ञापन

लखनऊ गोलीकांड में बच्ची समेत पुलिसकर्मी भी हुए घायल
राजधानी लखनऊ के कोर्ट में बुधवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग के दौरान एक बच्ची को भी गोली लगी है। हत्यारा वकील की ड्रेस में था। उसकी पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव निवासी केराकत जिला जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। हमले में एक सिपाही लाल मोहम्मद भी घायल हुआ है। हमले में घायल डेढ़ साल की बच्ची को बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकील के ड्रेस में आए थे हमलावर
हमलावर वकील की ड्रेस में थे और कोर्ट परिसर के बाहर वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। गैंगस्टर संजीव पूर्वांचल के भाजपा विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में आरोपी था। मुख्यमंत्री योगी ने घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। मोहित अग्रवाल, नीलब्ज़ा चौधरी और प्रवीण कुमार एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन

कोर्ट में हत्या होना कानून व्यवस्था की पोल खोलने वाला: अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ कोर्ट में हुई हत्या पर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश में नियमित डीजीपी तक नहीं है। कार्यवाहक डीजीपी से काम चलाया जा रहा है। ऐसा तीसरी बार हुआ जब कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली और लखनऊ का इंजन टकरा रहा है। लखनऊ में महिलाएं असुरक्षित हैं। हर जिले में महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि नोएडा में महिला वकील की हत्या हुई है। कन्नौज के सांसद चौकी में घुस कर पुलिस को पीट रहे हैं। कचहरी में हत्याएं हो रही हैं। सवाल यह नहीं है कि कौन मरा है सवाल ये है कि कहां मारा जा रहा है। कोर्ट में हत्या होना कानून व्यवस्था की पोल खोलता है। भाजपा के लोगों ने मंदिर में मांस रखवाया था। जिसकी वजह सं दंगा हुआ था।

एक नजर में अतीक-अशरफ हत्याकांड
15 अप्रैल की रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की कॉल्विन अस्पताल के गेट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन शूटरों ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को महज 18 सेकेंड के भीतर मौत की नींद सुला दिया था। शूटरों ने दोनों के पुलिस जीप से उतरने के 32वें सेकेंड में पहली गोली दागी थी। इसके बाद लगातार कुल 20 गोलियां दागीं और 50वें सेकेंड तक माफिया भाइयों का काम तमाम हो चुका था। अतीक व अशरफ को रात 10.36 पर लेकर पुलिस कॉल्विन अस्पताल के गेट पर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed