फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lock down: know what happened in UP Uttarakhand, himachal and other states during 1 month

लॉकडाउन का एक महीना: कहीं उड़ीं धज्जियां तो कहीं सरकार हुई सख्त, जानिए कैसे रहे हालात

Sun, 26 Apr 2020 06:20 PM IST
Amit Mandal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/शिमला/चंडीगढ़/जम्मू/देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/शिमला/चंडीगढ़/जम्मू/देहरादून Published by: Amit Mandal Updated Sun, 26 Apr 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Lock down: know what happened in UP Uttarakhand, himachal and other states during 1 month
लॉकडाउन - फोटो : PTI

25 अप्रैल 2020 को लॉकडाउन का एक महीना पूरा हो गया। एक के बाद एक राज्यों में लॉकडाउन का एलान होता रहा और बाद में पूरे देश में इसे लागू कर दिया गया। पहली बार लॉकडाउन का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को किया था और ये 25 अप्रैल से लागू हो गया था। देश के नाम संदेश में पीएम मोदी ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की थी।

विज्ञापन


लेकिन हालात को देखते हुए बाद में इसे तीन मई तक बढ़ा दिया गया। इस दौरान देश में जो हुआ वो अभूतपूर्व था और पहली बार देखा गया था। सूनी सड़कें, प्रवासी मजदूरों का पलायन, उद्योग के पहिए का अचानक रुक जाना और घरों में कैद लोग। पहली बार देश में इस तरह की घटना से रूबरू हुआ। आपको बताते हैं इस दौरान तमाम राज्यों में क्या-क्या हुआ। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश
कोरोना संक्रमण के तेजी से प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का एक महीना पूरा हो गया है। ये समय आम जनता के लिए तो संयम का था ही सरकार के लिए भी कठिन परीक्षा का रहा। हालांकि, प्रदेश की योगी सरकार ने इस दौरान संक्रमण के विस्तार को काफी हद तक रोका जरूर पर चुनौतियां अभी भी बरकरार हैं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड
लॉकडाउन का एक महीना उत्तराखंड के सभी जिलों में मिले-जुले असर वाला रहा। ज्यादातर जगह सड़कों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। इस दौरान जहां कई जगह काफी सख्ती दिखी तो कई जगह लोगों ने नियमों की अनदेखी भी की। पुलिस ने भी ऐसे लोगों पर खूब सख्ती बरती। वहीं जरूरी चीजों की दुकानों पर सभी जगह भीड़ उमड़ी रही। पढ़ें पूरी खबर 

हरियाणा
हरियाणा में लॉकडाउन का एक महीना ऐसा रहा कि यहां नियमों की खूब धज्जियां उड़ी, पुलिस ने ऐसे लोगों को गिरफ्तार भी किया। प्रदेश भर में एक माह के लॉकडाउन के दौरान 9223 लॉकडाउन उल्लंघन के मामले सामने हैं। वहीं 4609 एफआईआर दर्ज की गई। इसमें से 6594 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। प्रदेश भर में इस दौरान 11890 वाहनों को जब्त किया गया और 21.08 करोड़ रुपये का जुर्माना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वसूला गया है। पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल प्रदेश
लॉकडाउन से पहले हिमाचल सरकार ने प्रदेश में कर्फ्यू लगा दिया था। लॉकडाउन के साथ प्रदेश में अभी भी कर्फ्यू जारी है। एक महीने में हिमाचल पुलिस ने लॉकडाउन और कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 25 मार्च से 26 अप्रैल 2020 तक प्रदेशभर में लॉकडाउन और कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कुल 1319 मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान और क्या-क्या हुआ, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

जम्मू-कश्मीर
24 मार्च की रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन का एलान किया था, जिसका शनिवार को एक महीना पूरा हो गया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के चलते सकारात्मक बदलाव देखने को मिले। लखनपुर से लद्दाख तक की सीमाएं सील होने से कोरोना से जंग में लॉकडाउन काफी कारगर सिद्ध हुआ है। अबतक प्रदेश में कोरोना संक्रमित 494 मामले सामने आए हैं। इसमें जम्मू से 57 और कश्मीर संभाग से 437 मामले हैं। प्रदेश में कोरोना से हुई कुल मौतों की संख्या छह है जिसमें पांच कश्मीर के हैं। लॉकडाउन का ही असर है कि प्रदेश में कोरोना से बेहतर तरीके से निपटा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर


चंडीगढ़
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए डॉक्टरों के बाद पुलिस अहम रोल निभा रही है। ऐसे में रोजाना चंडीगढ़ पुलिस औसतन 600 लोगों को पकड़ रही है जो बेवजह शहर की सड़कों पर घूमते नजर आए हैं।  23 मार्च की मध्यरात्रि से अब तक तो शहर के अलग-अलग हिस्सों से 18058 लोगों को राउंडअप किया जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed