फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown and Curfew in Himachal 1319 FIR lodges 1034 vehicles seized and 18 lakh penalty imposed by himachal police

Lockdown in Himachal: एक माह में 1319 मामले दर्ज, जानिए इस दौरान क्या-क्या हुआ

Sun, 26 Apr 2020 02:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Apr 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Lockdown and Curfew in Himachal 1319 FIR lodges 1034 vehicles seized and 18 lakh penalty imposed by himachal police
ऊना के चौकी मन्यार में तैनात पुलिस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में लॉकडाउन से पहले हिमाचल सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया था। लॉकडाउन के साथ प्रदेश में अभी  कर्फ्यू जारी है। एक महीने में हिमाचल पुलिस ने लॉकडाउन और कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 25 मार्च से 26 अप्रैल 2020 तक प्रदेशभर में लॉकडाउन और कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कुल 1319 मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


1164 लोगों को गिरफ्तार किया
इस दौरान 1164 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कांगड़ा जिला में लॉकडाउन और कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर सबसे ज्यादा 245 मामले दर्ज हुए और 212 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर दौड़ रहे 1034 वाहनों को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इन पर 18 लाख 19 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। तब्लीगी जमातियों और उनके नजदीकी लोगों के खिलाफ 31 मामले दर्ज हुए। 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 256 जमातियों और इनके साथ सबसे पहले संपर्क में आए 851 लोगों को पुलिस ने चिन्हित कर क्वारंटीन किया।

आईएएस अफसर के खिलाफ भी मामला दर्ज

लॉकडाउन और कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर प्रदेश में एक आईएएस अफसर के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। प्रदेश में 9,374 लोग निगरानी में रखे गए थे। इनमें से 5,753 लोगों ने 28 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है। वर्तमान में 3,621 लोग निगरानी में हैं।



प्रदेश में अब तक 4,643 लोगों की कोविड-19 जांच की गई है। कुल 40 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 22 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। चार लोग प्रदेश से बाहर इलाज कराने गए हैं। वर्तमान में 13 कोरोना संक्रमित मरीज हैं जिनका इलाज चल रह है। एक की मौत हो चुकी है।

छात्रों को वापस लाया गया
लॉकडाउन के बीच राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को एचआरटीसी की बसों से हिमाचल लाया गया है। छात्रों को निजी होटलों में ठहराया गया है। यहां छात्रों के लिए बफर क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। छात्रों के बाकायदा कोविड~19 के टेस्ट भी होंगे।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से भी छात्र हिमाचल लौटेंगे। इसके लिए एचआरटीसी की बसें रवाना कर दी गई हैं। मंत्रियों और विधायकों की मांग पर सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed