फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   live in relation rape case

बिन शादी के रही पत्नी की तरह, अब किया रेप का केस

Wed, 31 Jul 2013 01:56 AM IST
पाकबड़ा/ब्यूरो
पाकबड़ा/ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2013 01:56 AM IST
विज्ञापन
live in relation rape case

बिन फेरे, हम तेरे। मेट्रो सिटी की तर्ज पर अब अपने शहर में भी यह चलन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नामी कालेज के छात्र-छात्रा के बीच दो साल तक लिव-इन रिलेशन रहा और जब शादी की बात आई तो विवाद शुरू हो गया। मामला थाने पहुंचा।

छात्रा ने अपने रूममेट के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले को निपटाने के लिए कालेज प्रशासन के लोग भी पहुंचे, लेकिन छात्रा टस से मस नहीं हुई। युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से सुल्तानपुर जिले की रहने वाली एक युवती मुरादाबाद के एक शिक्षण संस्थान से एमएससी कर रही है। करीब दो साल पहले वह संस्थान के दूसरे कालेज में पढ़ने वाले एमसीए फाइनल इयर के छात्र अभिषेक पाल निवासी लखनऊ के संपर्क में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों एक दूसरे के करीब आए और फिर मिलन विहार कालोनी के एक घर में किराए का कमरा लेकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

समाज की नजरों में भी दोनों खुद को पति और पत्नी बताने लगे। लेकिन कुछ दिन पहले दोनों में टकराव शुरू हो गया। छात्रा शादी की जिद करने लगी तो छात्र ने इंकार कर दिया।


इसके बाद छात्रा ने शादी का झांसा देकर अपने साथ बलात्कार का आरोप लगाते हुए मझोला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया।

सूचना पर संस्थान के अधिकारी भी थाने पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती नहीं मानी। परिजनों ने भी समझाने की कोशिश की। समझौता नहीं होने पर पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराने की तैयारी शुरू कर दी। एसओ मझोला ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed