फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   'Lawyer accidentally stuck Rajpal Yadav

'वकील की गलती से फंसे राजपाल यादव'

Wed, 04 Dec 2013 10:55 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर, पुवायां/मकसूदापुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर, पुवायां/मकसूदापुर Updated Wed, 04 Dec 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
'Lawyer accidentally stuck Rajpal Yadav

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, लेकिन उनके भाई श्रीपाल यादव के अनुसार वकील की गलती से भाई को हिरासत में भेजा गया है। उनका भाई बेहद भोला और सीधा है।

विज्ञापन


उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। जल्द ही भाई को जमानत मिल जाएगी और वह बाहर आ जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि राजपाल ने फिल्म बनाने के लिए मुकदमे के वादी से पार्टनरशिप की थी। फिल्म नहीं चल सकी जिससे करोड़ों का घाटा हो गया।

इस पर पार्टनर ने राजपाल से रुपए की मांग कर दी। राजपाल ने रुपए देने की हामी भरी थी, लेकिन किसी कारण से रुपए अदा नहीं हो सके।

शाहजहांपुर के ही रहने वाले हैं वादी
राजपाल के खिलाफ मुकदमा करने वाले वादी माधौगोपाल अग्रवाल भी शाहजहांपुर के ही रहने वाले हैं। जिस कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से राजपाल को पांच करोड़ का कर्ज देने की बात की जा रही है उसके वह एमडी हैं।
विज्ञापन


कंपनी का मुख्यालय दिल्ली में है। फोन पर अमर उजाला से हुई बात में उन्होंने राजपाल पर उधार के रुपए नहीं देने का दोष मढ़ा।

अग्रवाल ने बताया कि राजपाल ने फिल्म बनाने के लिए कंपनी से पांच करोड़ की राशि उधार ली थी। काफी समय से रुपयों की वापसी की मांग करने के बाद भी राजपाल कोई ध्यान नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरन उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। अग्रवाल के अनुसार राजपाल को छह माह पूर्व भी मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

सन्नाटे में डूब गया राजपाल का घर
बंडा से बिलसंडा मार्ग पर कुछ दूर चलने के बाद दक्षिण की ओर से एक रास्ता जाता है। पहले इस रास्ते को गांव कुंडरा जाने वाला रास्ता जाना जाता था, लेकिन यहां के राजपाल यादव के बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद इसे राजपाल के घर जाने वाला रास्ता बोला जाने लगा है।

मंगलवार को राजपाल को न्यायिक हिरासत में लिए जाने की खबर मिलने के बाद यह संवाददाता फिल्म अभिनेता के पैतृक आवास पर पहुंचा तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था।
 
पहले भी कई बार इस कोठी पर आने का अवसर मिला है। कोठी के अहाते में हमेशा कुछ लोग बतियाते मिल जाते थे। कोई राजपाल का फैन होता था तो कोई भैया जी (राजपाल के बड़े भाई श्रीपाल) से मिलने आया होता था।


लोगों के अलग-अलग काम होते थे। मंगलवार को दोपहर बाद कोठी का अहाता शांत था। एक घरेलू नौकर काम में लगा हुआ था और राजपाल के पिता नौरंग सिंह चादर ओढ़े चुप बैठे हुए थे। दुआ सलाम के बाद परिचय दिया और राजपाल के बारे में जानकारी चाही तो बोले हमैं तउ कछु पता नाइ हइ।

राजपाल के न्यायिक हिरासत में जाने की बात कही तो कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed