फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   zero survay anti body

सीरो सर्वे से जांची जा रही एंटीबाडी

Sat, 05 Jun 2021 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
zero survay anti body
महरौनी में सीरो सर्वे करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर)। नगर में एंटी बॉडी का पता लगाने के मकसद से दो वार्डों में सीरो सर्वे किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीसी दोहरे के दिशा निर्देशन में मोहल्लों में जाकर लोगों का एंटी बॉडी टेस्ट किया गया।
विज्ञापन

टीमों ने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली। जनपद में शहरी क्षेत्र में चार और ग्रामीण क्षेत्र में 27 जगह में यह सर्वे किया जाना है। इसके तहत शहरी क्षेत्र में तीन महिला, तीन पुरुष एवं तीन बच्चे और ग्रामीण क्षेत्र में दो महिला, दो पुरुष और दो बच्चे के एंटी बॉडी की जांच की जानी है। जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीमें गठित की हैं। इसमें एक चिकित्सक, एक लैब टेक्नीशियन, एक आशा या आंगनबाड़ी को शामिल किया गया। टीमें अपने क्षेत्र में छह-छह घरों के चार कलस्टर बना रही हैं। इन घरों से एक सदस्य का नमूना लिया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीसी दोहरे के मुताबिक सीरो सर्वे के जरिए लोगों में एंटी बॉडी का पता किया जाता है। इसमें सीरम की जांच होती है। यदि एंटी बॉडी मिलती है तो इससे स्पष्ट हो जाता है कि वह व्यक्ति संबंधित वायरस से प्रभावित रहा है। नगर मे इस सर्वे में डॉ. राजेन्द्र भूषण पटैरिया, डॉ. रूद्र प्रताप बुंदेला, डॉ. सत्येंद्र कुमार, एल टी मनीष पटवारी, एल टी वीरेंद्र खरे, एलटी दिनेश राजपूत, एएनएम गायत्री गुप्ता, एएनएम साधना, श्याम द्विवेदी, सुरेश साहू एवं स्वीपर सुरेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed