फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   yuvti ne di jaaan

युवती ने विषाक्त खाकर दी जान

Sun, 22 May 2022 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
yuvti ne di jaaan
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव बिरधा में एक युवती ने परिवार के चचेरे भाई-भाभी से विवाद के बाद जहर खा लिया। जिला अस्पताल मेें उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम बिरधा निवासी अंजू पुत्री भैरव प्रसाद बुनकर शनिवार सुबह अपने घर पर थी। जबकि उसके माता पिता खेत और भाई काम से बाहर गया था। इस दौरान परिवार के ही चचेरे भाई-भाभी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया और युवती ने जहर खा लिया। इसके बाद घर के दरवाजे पर आकर चिल्लाते हुए उसने जहर खाने की बात कही। पड़ोसियों ने देखा उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिस पर पड़ोसी तत्काल उसे उपचार के लिए पास में ही स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पड़ोसियों ने ही घटना की जानकारी परिजनों को दी और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुुंचे। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। मृतका के पिता भैरव प्रसाद बुनकर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके भाई के बेटों से मकान में रास्ते को लेकर करीब पांच वर्षों से विवाद चल रहा है। शनिवार को भी भतीजे व उसकी पत्नी ने बेटी को परेशान करते हुए विवाद किया और उससे मरने की बात कही। जिस पर उसकी बेटी ने उत्तेजना में आकर जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed